भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली जब धुरंधर 2: द रिवेंज और उस्ताद भगत सिंह एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। रणवीर सिंह और पवन कल्याण की इन फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हालांकि, सिर्फ तीन दिनों में ही दोनों फिल्मों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर साफ नजर आने लगा है।
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
धुरंधर 2 ने अपने पेड प्रीव्यू से ₹43 करोड़, रिलीज़ के पहले दिन ₹102.55 करोड़ (नेट), दूसरे दिन ₹80.72 करोड़ (नेट) और तीसरे दिन ₹113.00 करोड़ (नेट) कमाए; इसके साथ ही, इसका कुल नेट कलेक्शन ₹339.27 करोड़ चूका है।
फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 60 से 70 प्रतिशत के बीच बनी हुई है, जो यह दिखाता है कि दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है।
उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
वहीं उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन 30 से 35 करोड़ रुपये के साथ अच्छी शुरुआत की थी।
हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई और यह करीब 9 करोड़ रुपये तक सिमट गई। तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 9.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई करीब 52 करोड़ रुपये रही। इसकी ऑक्यूपेंसी भी करीब 36 प्रतिशत रही, जो धुरंधर 2 के मुकाबले काफी कम है।
स्टार कास्ट और फिल्म की जानकारी
धुरंधर 2: द रिवेंज में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसकी कहानी एक स्पाई मिशन पर आधारित है।
दूसरी ओर उस्ताद भगत सिंह में पवन कल्याण, राशी खन्ना और श्रीलीला मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पूरी तरह से मास एंटरटेनमेंट के लिए बनाई गई है।
धुरंधर 2 vs उस्ताद भगत सिंह तुलना
अगर दोनों फिल्मों की तुलना की जाए तो धुरंधर 2: द रिवेंज हर मामले में आगे नजर आ रही है। फिल्म की कमाई, ऑक्यूपेंसी और दर्शकों की प्रतिक्रिया सभी बेहद मजबूत हैं।
वहीं उस्ताद भगत सिंह को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर इसके कलेक्शन पर साफ दिख रहा है।
आने वाले दिनों में धुरंधर 2 के और बड़े रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद है, जबकि उस्ताद भगत सिंह को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए बेहतर वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत होगी।



